गणतंत्र दिवस के मौके पर केओसीपी प्रबंधन टीम व कर्मियों के बीच हुई, एक दिवसीय क्रिकेट मैच की आयोजन..

विजेताओं के बीच हुई पुरस्कार की वितरण।

झरिया(JHARIYA)। गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ की शुभ अवसर पर कुइया 10 नंबर खेल प्रांगण में औद्योगिक सौहार्द को बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति दो भागों में क्रिकेट मैच खेला गया!

पहला मैच केओसीपी लायन और केओसीपी किंग के बीच खेला गया इस मैच में केओसीपी लायन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए केओसीपी किंग टीम के समक्ष 87 रन का लक्ष्य रखा जिसे केओसीपी की टीम में मैच समाप्त होने के एक ओवर पूर्व ही हासिल कर लिया।

दूसरा मैच प्रबंधन और ट्रेड यूनियन के बीच खेला गया. जिसमें प्रबंधन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेड यूनियन की टीम के समक्ष 71 रन का लक्ष्य रखा, जिसे ट्रेड यूनियन की टीम ने चार ओवर में ही पूरा कर मैच जीत लिया।

पहले मैच में राजेश किस्कू को मैन ऑफ़ द मैच का खिताब,मुमताज़ अहमद ने बेस्ट बैट्समैन का खिताब, प्रीतम कुमार ने बेस्ट बॉलर का खिताब पाया।

प्रबंधन और ट्रेड यूनियन के बीच हुए मैच में एहसान अंसारी ने मैन ऑफ द मैच का खिताब, ए. के. विश्वकर्मा ने बेस्ट बैट्समैन का खिताब, राकेश सिन्हा ने बेस्ट बॉलर का खिताब पाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप तथा विशिष्ट अतिथि प्रहलाद महतो थे।ट्रेड यूनियन की तरफ से तुलसी रवानी, दिनेश सिंह उमेश सिंह, प्रभाष सिंह,काली पदों रवानी, हराधन मोदक, काली पद महतो, प्रेम सागर राम ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुमताज अहमद, शिव शंकर महतो, राकेश प्रसाद, अंजनी राय, सिन्हा,अरविंद सिंह, अरविंद दास, चंद्रशेखर सिंह, अत्रि कुमार ठाकुर, प्रतीक झा, संजय पासवान, लालचंद साहब, मोहित अग्रवाल, अभिजीत सिंह, समरेश महतो,राहुल कुमार, रजीत सिंह, विश्वजीत कुमारआदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल के संचालन का कार्य नरेंद्र सिंह ने किया।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *