गर्लफ्रेंड को विधायक बनाने का सपना, SDPO की 80 करोड़ की काली कमाई का चौंकाने वाला खुलासा..

गर्लफ्रेंड को विधायक बनाने का सपना, SDPO की 80 करोड़ की काली कमाई का चौंकाने वाला खुलासा..

पटना( PATNA): बिहार में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। निलंबित एसडीपीओ Gautam Kumar की काली कमाई का खुलासा जितना हैरान करने वाला है, उतना ही चौंकाने वाला भी।

आर्थिक अपराध इकाई (EOU )की जांच में सामने आया है कि गौतम कुमार ने करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाई। हैरानी की बात यह है कि उसने अपने नाम पर कुछ भी नहीं रखा, बल्कि गर्लफ्रेंड, पत्नी, सास और बेटे के नाम पर बेनामी संपत्तियों का जाल बिछाया।

सूत्रों के मुताबिक, वह अपनी महिला मित्र को Kishanganj से चुनाव लड़ाकर विधायक बनाना चाहता था, जबकि खुद 2030 के बाद राजनीति में एंट्री की तैयारी कर रहा था।

Purnia में 16 प्लॉट, तो वहीं Siliguri के मिरिक में चाय बागान और आलीशान बंगला—गौतम की संपत्ति का साम्राज्य काफी बड़ा बताया जा रहा है।

उसकी ऐशो-आराम भरी जिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर की नौकरानी भी Mahindra Thar से काम पर आती थी।

फिलहाल जांच जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। यह मामला अब राज्य के सबसे चर्चित भ्रष्टाचार मामलों में शामिल हो गया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *