75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एशियन द्वारकादास जालान अस्पताल के प्रांगण में जीवन रेखा ट्रस्ट के सचिव राजीव शर्मा ने 11 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया..

धनबाद (DHANBAD): ट्रस्ट के सचिव राजीव शर्मा ने अस्पताल एवं ट्रस्ट की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि जीवन रेखा ट्रस्ट द्वारा रियायती मूल्य ₹ 500/- में प्रतिमाह 800 डायलासिस, मुफ्त में नेत्र के ऑपरेशन, पूरे वर्ष में मरीजों को 1 करोड़ से अधिक की छूट दी जाती है।

जीवन रेखा ट्रस्ट का उद्देश्य उच्चस्तर स्वास्थ्य व्यवस्था किफायती मूल्य पर और कमजोर और गरीबों की मदद करना है।अस्पताल प्रबंधन भी इसमें ट्रस्ट को भरपूर सहयोग देता है। राजीव शर्मा ने उपस्थित सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिक्स एवं नर्सिंग स्टाफ से मरीजों की भरपूर सेवा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अरविंद डालमिया, डा० ए० एम० राय, अस्पताल के सेंटर हेड डा० मेजर चंदन, कुबेर सिंह, नरेश गुप्ता, आर० बी० गोयल, सोमनाथ पुर्थी, जितेंद्र गुटगुटिया एवं बड़ी संख्या में अस्पताल कर्मी, एवं मरीजों के परिजन इत्यादि उपस्थित हुए।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *