सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के संचालन के लिए बैठक संपन्न…

सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के संचालन के लिए बैठक संपन्न…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के संचालन के लिए आज अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की।

बैठक में एसएनएमएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में न्यूरो, कार्डियक सहित सुपर स्पेशलिस्ट चकित्सकों की नियुक्ति, बिल्डिंग हैंडओवर, लिफ्ट का संचालन, पानी, उपकरणों का अधिष्ठापन, आईसीयू, ओटी सहित अन्य विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सभी आवश्यकताओं की सूची उपलब्ध कराने तथा अगले महीने के अंत तक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, एसएनएमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉ डी.के. गिंडोरिया, प्राचार्य डॉ आर.के. महतो, सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के नोडल डॉ रवि भूषण उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *