सिंदरी(SINDRI): सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो व भाजपा नेत्री तारा देवी की सुपुत्री डॉ निशि महतो के पहल पर 5 माह बाद बलियापुर मेगा जलापूर्ति योजना फेज 1 चालू कर दी गई पिछले दिनों डॉ. निशि महतो ने कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल सं०-2 धनबाद को एक लिखित ज्ञापन देकर बलियापुर प्रखण्ड अन्तर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट फेज-1 ग्रामीण जलापूर्ती योजना के तहत प्रभावित गांवो में जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने पर माँग की थी ।। जिस पर कार्यपालक अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 15 दिनों के अंदर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा एवं संवेदक पर कारवाई की जाएगी।
और जब तक जलापूर्ति प्रारंभ नहीं होती है तो सभी पंचायतों में जितने भी चापाकल है उन्हें दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा । डॉक्टर निशि महतो जी के अथक प्रयास से यह कार्य सम्भव हो पाया कि बलियापुर के लोगो को गर्मी से पहले पेयजलापूर्ति की योजना शुरु हो गयी है। इस प्रकार जनहित कार्य के चलते डाक्टर निशि महतो जी की चर्चा बलियापुर के घर घर में हो रही है।
लोगों का कहना है कि उनकी तत्परता लोगों को बहुत बड़ी राहत दी है।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

