धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, 73 सदस्यीय टीम में सामाजिक संतुलन पर जोर…

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, 73 सदस्यीय टीम में सामाजिक संतुलन पर जोर…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की नई जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। गुरुवार को जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह गठन प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के मार्गदर्शन में किया गया है।

नई कमेटी में कुल 73 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें 2 प्रवक्ता भी नियुक्त किए गए हैं। सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए पिछड़ा वर्ग से 39 प्रतिशत, अनुसूचित जाति से 19 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति से 8 प्रतिशत और सामान्य वर्ग से 27 प्रतिशत पदाधिकारियों को जगह दी गई है।

वहीं, लैंगिक भागीदारी की बात करें तो कमेटी में पुरुषों की हिस्सेदारी 89 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं की भागीदारी 11 प्रतिशत रखी गई है। कुल सदस्यों में 64 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं।

जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि नई टीम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ को और सशक्त बनाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी मिलकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *