गणतंत्र दिवस परेड में शानदार कमेंट्री के लिए धनबाद निवासी कर्नल जेके सिंह को रक्षा मंत्रालय ने भेजा प्रशंसा पत्र…

गणतंत्र दिवस परेड में शानदार कमेंट्री के लिए धनबाद निवासी कर्नल जेके सिंह को रक्षा मंत्रालय ने भेजा प्रशंसा पत्र…

नई दिल्ली(NEW DELHI): गणतंत्र दिवस परेड 2036 के दौरान हिंदी कमेंट्री के कर्तव्य पथ दिल्ली पर देने के लिए कर्नल जे के सिंह को रक्षा मंत्रालय के द्वारा विशेष प्रशंसा पत्र दिया गया है। यह पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है कि कर्नल जे के सिंह ने कर्तव्य पथ पर भारत की आवाज़ बनकर गणतंत्र की आत्मा को अपने शब्दों से जीवित किया।

गणतंत्र दिवस परेड समारोह 2026 के दौरान आपके द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट कॉमेंट्री के लिए मैं अपनी हार्दिक सराहना व्यक्त करना चाहता हूँ। आपकी अभिव्यक्ति, स्पष्टता तथा इस अवसर के महत्व के प्रति आपकी गहरी समझ ने पूरे समारोह की गरिमा को और अधिक ऊँचा उठाया।

समारोह के प्रत्येक चरण में जिस प्रकार आपने दर्शकों का मार्गदर्शन किया, वह न केवल आपकी दक्षता को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्र के प्रति आपके गर्व और समर्पण की भावना को भी प्रतिबिंबित करता है। आपकी कमेंट्री ने राष्ट्र की आत्मा और भावना को जीवंत कर दिया, जिससे यह अनुभव उपस्थित सभी लोगों के लिए अधिक रोचक, ज्ञानवर्धक और अविस्मरणीय बन गया।

एक बार पुनः, आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूँ तथा आपके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।

NEWSANP के लिए नई दिल्ली की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *