धनबाद में श्रीराम कथा महोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल…

धनबाद में श्रीराम कथा महोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल…

धनबाद(DHANBAD ): शहर में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिल रहा है। दुहाटांड़ पार्क के पास स्कूल मैदान में 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महाराज सह प्रमुख श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस भव्य आयोजन में अयोध्या धाम से पधारे संतों के सानिध्य में प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन किया जा रहा है। कथा वाचन के लिए संत नन्दलाल दासजी महाराज, गोविंद बाबा, उडालदास जी महाराज, श्याम दासजी महाराज सहित कई संत उपस्थित है।

कार्यक्रम की शुरुआत 4 अप्रैल को कलश जल यात्रा, पोंचा पूजन और मंडप प्रवेश के साथ प्रारंभ हुई। 5 अप्रैल को वेदी पूजन और तीन कोटि देवी-देवताओं का आह्वान एवं पूजन किया गया। आज 8 अप्रैल को अग्नि प्रवेश और आहुति दी जाएगी, जबकि 10 अप्रैल को पूर्णाहुति और 11 अप्रैल को महाभंडारा का आयोजन रखा गया है।

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और बच्चों में संस्कार जागरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
इस कार्यक्रम का आयोजन मां अन्नपूर्णा महागौरी महिला मातृत्व शक्ति और दुहाटांड़ के समस्त नगरवासियों द्वारा किया जा रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *