मुखियाओं के प्रशिक्षण में पहुंचे उपायुक्त…

मुखियाओं के प्रशिक्षण में पहुंचे उपायुक्त…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन आज मुखियाओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में नयू टाउन हॉल तथा सदर अस्पताल के एमटीसी ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे।

इस अवसर पर उन्होंने मुखियाओं को राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने तथा पंचायत के अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।

साथ में प्रशिक्षण के दौरान मुखियाओं को बताए गए पंचायत के अधिकार एवं कर्तव्य, पंचायत की प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियां, जन भागीदारी, उनके उत्तरदायित्व सहित अन्य विषयों को अच्छे से समझने का निर्देश दिया।

रांची से आए प्रशिक्षक सुजीत कमार, प्रकाश राना तथा नमिता देवी विभिन्न सेंटरों में मुखियाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *