पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का किया गया उद्घाटन…

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का किया गया उद्घाटन…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ (जगदीश पब्लिक स्कूल) में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान में दीप प्रज्जवलित कर सत्र को लोकप्रिय भाजपा नेत्री तारा देवी ने उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि
आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा से यह प्रशिक्षण महाभियान निश्चित ही संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

इस प्रशिक्षण महाभियान के प्रमुख उद्देश्य के आधार पर निम्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा किया गया।

वैचारिक स्पष्टता –कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा (एकात्म मानववाद) और सिद्धांतों (अंत्योदय) को गहराई से समझाना।
संगठन का सुदृढ़ीकरण– कार्यकर्ताओं को अनुशासित, समर्पित और कुशल बनाकर संगठन को मजबूत करना।
सेवा भाव– ‘अंत्योदय’ (अंतिम व्यक्ति का विकास) के दर्शन के माध्यम से समाज सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना।
व्यक्तित्व विकास — कार्यकर्ताओं के नेतृत्व कौशल और व्यक्तित्व का विकास करना।

कार्यसंस्कृति– संगठन में एक विचार-आधारित और अनुशासित कार्यसंस्कृति विकसित करना।
राष्ट्र निर्माण –भारत की सांस्कृतिक विरासत के आधार पर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना।
इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ अनेकों लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *