पानी से संबंधित समस्या के लिए https://dhn-jalsewa.in या क्यूआर कोड पर करें शिकायत…

पानी से संबंधित समस्या के लिए https://dhn-jalsewa.in या क्यूआर कोड पर करें शिकायत…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार गर्मी को ध्यान में रखते हुए पानी से संबंधित समस्या के निवारण के लिए https://dhn-jalsewa.in तथा क्यूआर कोड जारी किया गया है।

इसमें आमजन जिले में बंद पड़े एवं खराब चापाकलों, जलमीनारों की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का निष्पादन 72 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

वहीं जल संकट की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने एवं कार्यों की सतत निगरानी हेतु समाहरणालय में पीएचईडी एवं डीएमएफटी पीएमयू की संयुक्त सेल – जल सेवा टीम का गठन भी किया गया है।

उपायुक्त ने आमजनों से पानी से संबंधित समस्या के लिए https://dhn-jalsewa.in अथवा क्यूआर कोड पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *