रामगढ़(JHARKHAND): रामगढ़ जिला में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। बीती रात हाथियों के झुंड ने कई बस्तियों में तोड़फोड़ की; इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ,बताया जा रहा है कि मृतकों में दो पतरातु क्षेत्र के थे। घटना से क्षेत्र में शोक व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
चांडिल रेंज के लिए एडवाइजरी
वन विभाग ने चांडिल रेंज के हाथी-प्रभावित गाँवों के लिए अपील जारी की—रात में समूह बनाकर चलें, खेत/जंगल के किनारे अकेले न जाएँ, टॉर्च/शोर-उपकरण रखें, फसलों में मदिरा/भट्ठी जैसी वस्तुएँ न छोड़ें जो हाथियों को खींचें चले आते हे। हाथी दिखने पर छेड़छाड़ न करें, पर्याप्त दूरी बनाए रखें, फोटो/वीडियो के चक्कर में पास न जाएँ। संदिग्ध हलचल या झुंड की मूवमेंट की सूचना तुरंत वन विभाग-स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि जनहानि टले।
नीमडीह-काशीडीह में हाथी ने घर तोड़ा, वन विभाग ने लिया संज्ञान
चांडिल वन क्षेत्र के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत गुंडा पंचायत के काशीडीह गाँव में जंगली हाथी ने रात के समय हृदय महतो (पिता-पिंटा महतो) के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वनपाल के अनुसार बिनता देवी के घर को भी हाथी ने नुकसान पहुँचाया। परिवार सुरक्षित रहे; वन विभाग ने नुकसान का आकलन और मुआवज़ा प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने व हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

