सिंदरी की हार से बौखलाई भाजपा, धनबाद में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश: कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष…

सिंदरी की हार से बौखलाई भाजपा, धनबाद में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश: कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष…

धनबाद(DHANBAD): रामनवमी के अवसर पर बलियापुर के भिखराजपुर में हुई घटना के संदर्भ में धनबाद जिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल का दौरा कर पीड़ितों एवं सभी पक्षों से विस्तृत बातचीत की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि यह घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा सांसद से जुड़े लोगों की भूमिका गंभीर रूप से संदिग्ध है। पार्टी के अनुसार, सांसद से जुड़े लोग जिले के विभिन्न स्थानों से बलियापुर पहुंचे थे। इस संबंध में कुछ वीडियो साक्ष्य भी सामने आए हैं, जो इस संदेह को और मजबूत करते हैं।

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के साथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सिंदरी के डीएसपी से मुलाकात कर सभी साक्ष्य एवं तथ्य सौंपे। कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा सांसद से जुड़े वे लोग, जो इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

कांग्रेस का कहना है कि सिंदरी विधानसभा में अपनी हार से बौखलाई भाजपा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर धनबाद के धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा सुनियोजित तरीके से ऐसी घटनाएं कराकर समाज में ध्रुवीकरण की राजनीति करना चाहती है।

कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की नफरत और विभाजन की राजनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी ने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे नफरत के माहौल में कांग्रेस मोहब्बत, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी और इसे बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।

साथ ही कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है, उनके खिलाफ अभिलंब और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा इस घटना के सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *