धनबाद (DHANBAD ): धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन को बढ़ा दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-जंक्शन से दिल्ली-जंक्शन के लिए 04 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर मंगलवार और शनिवार चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 03310 दिल्ली-जंक्शन से धनबाद-जंक्शन के लिए 05 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर बुधवार और रविवार चलेगी।
रेलवे अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि 03309 गाड़ी 23 मई को और 03310 गाड़ी 24 मई को रद्द रहेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा योजना बनाते समय इस सूचना का ध्यान रखें और आवश्यकतानुसार टिकट बुकिंग सुनिश्चित करें।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

