
धनबाद(DHANBAD): जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह को संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर सम्मानित किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर टीआरटीसी में आयोजित किया गया था, जिसमें झारखंड और ओडिशा के नव-निर्वाचित जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।
समापन समारोह के दौरान सभी जिला अध्यक्षों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके योगदान और सहभागिता की सराहना की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी डॉ. सिरिबेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी सहित प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने प्रशिक्षण को संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी जिला अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के सम्मानित होने पर धनबाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया जा रहा है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

