धनबाद में अभिभावकों का फूटा गुस्सा, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक की मांग…

धनबाद में अभिभावकों का फूटा गुस्सा, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक की मांग…

धनबाद (DHANBAD): झारखंड अभिभावक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में उप-विकास आयुक्त सन्नी राज से मिला और विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन शुल्क को बिल्डिंग चार्ज, डेवलपमेंट चार्ज, एनुअल चार्ज और कॉशन मनी जैसे अलग-अलग नामों से वसूलने पर रोक लगाने की मांग की गई। पप्पू सिंह ने कहा कि जिले में प्राइवेट स्कूल नियमों के विरुद्ध फीस वसूल रहे हैं, जिसकी जांच कर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

इस पर सन्नी राज ने आश्वासन दिया कि 7 अप्रैल को अभिभावक महासंघ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

महासचिव मनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि स्कूल छद्म नामों से मोटी रकम वसूल रहे हैं और हर साल पाठ्यक्रम में मामूली बदलाव कर अभिभावकों को नई किताबें खरीदने को मजबूर किया जाता है।

वहीं वरीय उपाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों और प्रकाशकों की मिलीभगत से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *