ज्ञान की नई नगरी बनेगा रांची, 65 करोड़ की World Class Library…

ज्ञान की नई नगरी बनेगा रांची, 65 करोड़ की World Class Library…

राँची(RANCHI): राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के आसपास जल्द ही ज्ञान की एक नई रोशनी जगमगाने वाली है। यहां बन रही अत्याधुनिक लाइब्रेरी(Library) न सिर्फ एक भवन होगी, बल्कि हजारों युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाली नई दुनिया साबित होगी। रांची यूनिर्वसिटी परिसर, मोरहाबादी में करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से बन रही छह मंजिला आधुनिक लाइब्रेरी(Library) का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

इससे मोरहाबादी क्षेत्र में स्थित तीन Ranchi University, Dr Shyama Prasad Mukherjee University एवं Dr Ramdayal Munda Tribal Research Institute के छात्रों को फायदा होगा। इन तीनों संस्थानों के छात्र, शोधार्थी और स्वतंत्र अध्ययन करने वाले लोग इस लाइब्रेरी(Library) का लाभ उठा सकेंगे।

इस परियोजना का निरीक्षण राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया। दोनों नेताओं ने मौके पर मौजूद अभियंताओं और कर्मियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली। राज्यपाल ने कहा कि यह सिर्फ एक भवन नहीं बल्कि ज्ञान, अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। छह मंजिला इस लाइब्रेरी(Library) में एक साथ 5000 से अधिक विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस रीडिंग रूम और अध्ययन कक्ष होंगे। यह संस्थान पूरे झारखंड के युवाओं के लिए ज्ञान और आत्मविकास का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने में Coal India Limited और Central Coalfields Limited का अहम योगदान है। दोनों कंपनियों ने इसे कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत सहयोग दिया है। निर्माण कार्य तेजी से जारी है और उम्मीद है कि यह लाइब्रेरी(Library) जून 2026 तक तैयार हो जायेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जून या जुलाई में इसका उद्घाटन कर दिया जाये। इसके संचालन के लिए एक ट्रस्ट बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित होगी पहली मंजिल
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने बताया कि लाइब्रेरी(Library) की पहली मंजिल देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित की जायेगी। यहां उनके चित्र, शौर्य गाथायें और बलिदान की कहानियां प्रदर्शित होंगी। राज्यपाल ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुये पूरी मंजिल को वीर सपूतों को समर्पित करने के निर्देश दिये। संजय सेठ ने कहा कि यह लाइब्रेरी(Library) खासकर उन छात्रों के लिये वरदान साबित होगी, जिन्हें पढ़ाई के लिये बेहतर संसाधन नहीं मिल पाते। यहां पढ़ने का माहौल ऐसा होगा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र, शोधार्थी और उच्च शिक्षा के विद्यार्थी सभी को बेहतर वातावरण मिलेगा।

24 घंटे खुलेगा पुस्तकालय, कैफेटेरिया भी होगी
इस लाइब्रेरी(Library) में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जैसे, हर तल पर मॉडर्न रीडिंग रूम, कैफेटेरिया जहां चाय-पानी की सुविधा होगी, मल्टीपरपज हॉल और स्टडी लैब, लॉकर रूम और पर्याप्त पार्किंग, छह लिफ्ट और जेनरेटर बैकअप। वहीं, छोटे बच्चों के लिए अलग रीडिंग एरिया, नागरिकों के लिये योग हॉल और एक आकर्षक ओपन सिटिंग एरिया भी बनाया जा रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *