राँची(RANCHI): राजधानी रांची में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप ‘रेड सैंड बोआ’ मिलने से इलाके में हलचल मच गई। एयरपोर्ट के सामने दिखे इस सांप(Red Sand Boa) की सूचना मिलते ही स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान न तो सांप(Red Sand Boa) को कोई नुकसान हुआ और न ही आसपास के लोगों को खतरा पहुंचा। बाद में इस दुर्लभ सांप(Red Sand Boa) को सुरक्षित तरीके से जू भेज दिया गया, जहां विशेषज्ञ उसकी निगरानी करेंगे।
Red Sand Boa जहरीला नहीं होता
विशेषज्ञों के मुताबिक, रेड सैंड बोआ आमतौर पर राजस्थान और आसपास के इलाकों में पाया जाता है और पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह सांप(Red Sand Boa) जहरीला नहीं होता और आमतौर पर आक्रामक भी नहीं होता। स्नेक कैचर ने लोगों से अपील की है कि ऐसे वन्यजीव दिखने पर घबरायें नहीं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें, क्योंकि इसे नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

