रामनवमी पर्व के अवसर पर बलियापुर में हुए दंगे को लेकर हुई शांति समिति की बैठक…

रामनवमी पर्व के अवसर पर बलियापुर में हुए दंगे को लेकर हुई शांति समिति की बैठक…

सिंदरी(SINDRI): रामनवमी के पावन पर्व पर दिनांक 27 मार्च 2026 को बलियापुर अंचल में धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान भीखराजपुर चौक पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की घटना सामने आई। विधि- व्यवस्था भंग करने के प्रयास की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया एवं भीखराजपूर चौक ,हटिया मोड ,बलियापुर एवं बलियापुर बाजार के लगभग 1 किलोमीटर की परिधि में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी। स्थिति सामान्य के अवलोकन पर दिनांक 30 मार्च 2026 को निरस्त कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया एवं अन्य 58 अज्ञात पर केस दायर किया गया।स्थिति की गंभीरता को लेते हुए एस एस पी धनबाद प्रभात कुमार के निर्देश पर बलियापुर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी-(वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस एस पी) प्रभात कुमार , सिटी एस पी ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, एसडीम लोकेश बारंगे, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, डीएसपी शंकर कामती, बलियापुर सर्किल ऑफिसर मुरारी नायक एवं बलियापुर बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार), सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, भाजपा नेत्री तारा देवी,शांति समिति के सदस्य,मुस्लिम एवं हिंदू समाज के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने जमानत का प्रवधान स्थानीय स्तर पर करने की मांग की, वहीं निरसा विधायक आरुप चटर्जी ने क्षेत्र में भाईचारा व्याप्त करने की बात कही। बैठक के अंत में एस एस पी प्रभात कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा की किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की जाएगी ,लेकिन दोषियों को किसी भी हालत में बकक्षा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति खुद को निर्दोष साबित करता है और जांच में यह सही पाया जाता है तो उसे राहत दी जाएगी ,साथ ही उन्होंने जन प्रतिनिधियों से अपील की कि दोषियों की गिरफ्तारी में पुलिस का सहयोग करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि उनके पास पुख्ता सबूत है, दर्जनों वीडियो है। प्रशासनिक कार्रवाई किसी धर्म और जाति के आधार पर नहीं की जाती है। उन्होंने थाना प्रभारी और उनकी टीम की तत्परता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की जिसके कारण स्थिति को जल्द काबू में लाया जा सका । बैठक का संचालन सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने किया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *