बोकारो के शिव कुमार सोरेन देश के सबसे तेज धावक बने…

बोकारो के शिव कुमार सोरेन देश के सबसे तेज धावक बने…

बोकारो(BOKARO): खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में बोकारो के शिव कुमार सोरेन ने देश का सबसे तेज धावक बनने का गौरव प्राप्त किया। 30 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 में शुरू हुई नेशनल ट्राइबल एथलेटिक चैंपियनशिप में शिव कुमार सोरेन ने 100 मीटर फराटा दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, शिवकुमार सोरेन बोकारो जिला के चंदनक्यारी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं उनके प्रशिक्षक आशु भाटिया ने बताया कि यह झारखंड के सबसे तेज धावक हैं, साथ ही इन्होंने आज देश का सबसे तेज धावक होने का गौरव भी प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जय मंगल सिंह, बोकारो उपायुक्त अजय झा, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बूंन, झारखंड के नोडल अधिकारी उमेश लोहरा,सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के मुख्य प्रशिक्षक आशु भाटिया, गंगाधर यादव,प्रदीप चक्रवर्ती, अनुभा खाखा, उदय कुमार यादव ने शिव कुमार सोरेन को बधाई दी , साथ ही उनकी उज्वल भविष्य की कामना की।

NEWSANP के लिए अमित चौहान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *