झरिया(DHANBAD):झरिया के भक्त लक्ष्मीनियां मोड़ स्थित श्री महाराणा प्रताप दल मंदिर में महाराणा प्रताप दल के संस्थापक स्वर्गीय किशुन पहलवान जी की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर धनबाद के मेयर Sanjeev Singh कार्यक्रम में शामिल हुए और स्व. किशुन पहलवान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान मेयर संजीव सिंह ने स्व. किशुन पहलवान जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका समाजसेवा के प्रति समर्पित जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवी व्यक्तित्वों की स्मृति को जीवित रखना समाज के लिए आवश्यक है, जिससे नई पीढ़ी को सेवा और समर्पण की प्रेरणा मिलती रहे।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित नेत्र जांच शिविर में भी मेयर संजीव सिंह ने भाग लिया और अपने नेत्रों की जांच करवाई। उन्होंने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए आयोजकों की सराहना की।
कार्यक्रम में महाराणा प्रताप दल के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए अमित चौहान की रिपोर्ट

