धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बलियापूर थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने का मांग करते हुए कहा है मैं कांग्रेस द्वारा आयोजित जिलाध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में धनबाद से बाहर हूं धनबाद आते ही पीड़ित परिवार से मिलकर स्थानीय पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगें। बलियापुर में रामनवमी के दिन हुई घटना को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय पर गलत आरोप लगाकर उन्हें दोषी ठहराना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुँचाने वाला है।
हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि बिना पूरी जांच और सत्य सामने आए किसी भी समुदाय को निशाना बनाना गलत है। ऐसे समय में सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी है कि वे शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और वास्तविक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि निर्दोष लोगों को बदनाम न किया जा सके।
धनबाद के बलियापुर में रामनवमी के दिन हुई घटना को लेकर जिस तरह अल्पसंख्यक समुदाय पर बिना प्रमाण के आरोप मढ़े जा रहे हैं, वह बेहद निंदनीय और चिंताजनक है।
सच्चाई सामने आए बिना किसी एक वर्ग को निशाना बनाना समाज को बांटने की साजिश है। यह राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने की कोशिश है।
कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से कहती है — दोषी कोई भी हो, उस पर सख्त कार्रवाई हो, लेकिन निर्दोष लोगों को बदनाम करना बंद किया जाए।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो, ताकि सच्चाई सामने आए और समाज में शांति बनी रहे।
” नफरत नहीं, न्याय चाहिए
आरोप नहीं, सबूत चाहिए”
— संतोष सिंह
जिलाध्यक्ष, धनबाद कांग्रेस
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

