हैप्पी स्ट्रीट में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को उप विकास आयुक्त ने किया सम्मानित…

हैप्पी स्ट्रीट में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को उप विकास आयुक्त ने किया सम्मानित…

धनबाद(DHANBAD): उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने हैप्पी स्ट्रीट के दौरान आयोजित ग्रुप डांस, स्किट, गायन व मिमिक्री प्रतियोगिता के विजेताओं को आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रशस्ति पत्र देने से पूर्व उप विकास आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। साथ में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के टिप्स दिए।

उप विकास आयुक्त ने मोहम्मद महताब आलम, पायल बनर्जी, राहुल कुमार मंडल, एकता सोलंकी, मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी, आलिया सेन, जपजोत सिंह, सोमनाथ रवानी, शुभम कुमार झा, नवकुमार दत्ता श्रीजेश, शिवांगी श्रेया, दिया चटर्जी, अंकिता कुमारी, रिया कुमारी, जयंती मुखर्जी, स्वाति दीपा नाग, स्नेहा बिद, जेबा परवीन, मोहम्मद इरशाद हुसैन तथा प्रज्ञा प्रसाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ डीएमएफटी के श्री अमर कुमार श्रीवास्तव, महिला पर्यवेक्षिका रानी सीमा भी मौजूदा थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *