“”नीतीश कुमार ने MLC पद छोड़ा, नितिन नवीन ने MLA से दिया इस्तीफा—CM पद बरकरार”

“”नीतीश कुमार ने MLC पद छोड़ा, नितिन नवीन ने MLA से दिया इस्तीफा—CM पद बरकरार”

बिहार(BIHAR): करीब 10 बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके नीतीश कुमार ने विधान परिषद यानी MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका मुख्यमंत्री पद बरकरार रहेगा।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी विधायक यानी MLA पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
दोनों नेताओं के इस फैसले के पीछे क्या राजनीतिक रणनीति है, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर इस्तीफे के कारणों का विस्तृत खुलासा नहीं किया गया है।
नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बने रहने से यह साफ है कि सरकार में कोई तात्कालिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन इन इस्तीफों ने बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की अटकलों को जरूर हवा दे दी है।
अब नजर इस बात पर टिकी है कि इन इस्तीफों के बाद पार्टी और सरकार के स्तर पर आगे क्या बड़े फैसले सामने आते हैं।
फिलहाल, बिहार की सियासत में यह एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *