रांची(RANCHI): रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिंग रोड के बड़ाम ढीपाटोली के पास ट्रक और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रेलर का एक्सीडेंट हुआ उसमें भारी लोहे का रोलर लदा हुआ था, जबकि सामने से आ रहा ट्रक खाली था।
टाटीसिल्वे एक्सीडेंट का कारण
टाटीसिल्वे में हादसे की सबसे बड़ी वजह ट्रेलर का रॉन्ग साइड पर चलना बताया जा रहा है। वह रामपुर से टाटीसिल्वे की ओर गलत दिशा में बढ़ रहा था। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही टाटीसिल्वे पुलिस टीम मौके पर पहुंची, हालात को काबू में लिया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

