धनबाद(DHANBAD): राजगंज थाना एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है, और वजह हैं थाना प्रभारी अलीशा कुमारी, जिनका नाम लगातार विवादों से जुड़ता जा रहा है। ताजा मामला वर्दी में भोजपुरी गाने पर डांस करते वायरल वीडियो का है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। वीडियो सामने आते ही वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन क्लोज कर दिया और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए।
वायरल वीडियो में अलीशा कुमारी पुलिस वर्दी में डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ कुछ अन्य महिलाएं और एक महिला पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रही हैं। पुलिस नियमावली के अनुसार, वर्दी में इस तरह की गतिविधियां अनुशासनहीनता मानी जाती हैं और इससे विभाग की गरिमा पर सवाल उठते हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब थाना प्रभारी का नाम विवादों में आया हो। कुछ दिन पहले ही राजगंज थाना से जब्त एक बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया था। शिकायत करने पहुंचे व्यक्ति को कथित तौर पर उन्होंने कहा—
“कोई दूसरी गाड़ी लेकर चलिए…”
इस बयान के बाद महिला थानेदार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे थे..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

