झामुमो का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलकर बालियापुर में हुए रामनवमी जुलूस पथराव कांड की जांच की मांग करेगा…

झामुमो का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलकर बालियापुर में हुए रामनवमी जुलूस पथराव कांड की जांच की मांग करेगा…

धनबाद(DHANBAD): आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) धनबाद जिला समिति की एक अति आवश्यक बैठक झामुमो जिला कार्यालय, कुर्मीडीह, धनबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन जी ने की तथा संचालन जिला सचिव मन्नू आलम जी द्वारा किया गया।

बैठक में रामनवमी पर्व के दौरान बलियापुर में दो समुदायों के बीच उत्पन्न विवाद पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया।सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी से मुलाकात करेगा तथा अपनी जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन जी ने कहा कि बलियापुर की घटना प्रथम दृष्टया सुनियोजित प्रतीत होती है। कुछ असामाजिक एवं स्वार्थी तत्व समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही एक विशेष दल के बड़े नेता द्वारा लगातार अपने बयान से और अपने कार्यकताओं द्वारा समाज को लोड़ने, लड़वाने एवं आग लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं ताकि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी कर सकें जिसे झामुमो किसी भी स्थिति में सफल नहीं होने देगी।उन्होंने जानकारी दी कि पूरे मामले की गहन जांच के लिए एक जांच समिति गठित की जा रही है, जो शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट राज्य के माननीय मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करेगी।

जिला सचिव मन्नू आलम जी ने कहा कि पार्टी ने जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। झारखण्ड की पहचान सामाजिक एकता, सौहार्द और भाईचारे की रही है, जिसे कमजोर करने के प्रयास लगातार किए जाते रहे हैं। कुछ तत्व जानबूझकर भड़काऊ बयान देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं, ताकि राजनीतिक लाभ उठाया जा सके, लेकिन अब ऐसे मंसूबे सफल नहीं होंगे।झामुमो धनबाद जिला समिति, बलियापुर एवं भिखराजपुर की जनता से अपील करती है कि वे शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार या उकसावे में न आएं। पार्टी स्पष्ट करती है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फंसने नहीं दिया जाएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
निर्णय लिया गया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा तथा आगामी दो दिनों के भीतर माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी देगा।

बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य रमेश टुडू, जग्गू महतो, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, देबू महतो, अख्तर हुसैन अंसारी, उमेश राम, मोबीन अंसारी, फिरोज अंसारी, पवन माझी, गुल्लू अंसारी, इस्तियाक अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *