DESK: आदित्य धर की डायरेक्टेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। सिर्फ 10 दिनों में इसने दुनियाभर में 1226.44 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया, जिसमें से भारत में ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपये रहा। शनिवार को छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 62.85 करोड़ रुपये की कमाई की।
फिल्म की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की है, जहां दो गैंग्स के बीच दुश्मनी दिखाई गई है और हमजा नाम का किरदार इसका फायदा उठाकर वहां राज करता है। इस पर अब ल्यारी के लोगों ने निर्देशक से 500 करोड़ रुपये या फिल्म की कमाई का 70-80% हिस्सा मांगा है ताकि अपने शहर की स्थिति सुधार सकें।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ-साथ विवादों में भी छाई हुई है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

