कुलटी विधानसभा में कर्मी सभा, 2 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे अभिजीत घटक….

कुलटी विधानसभा में कर्मी सभा, 2 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे अभिजीत घटक….

कुलटी(WEST BENGAL): आसनसोल के कुलटी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत घटक के नेतृत्व में नियामतपुर में एक महत्वपूर्ण कर्मी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विधानसभा के विभिन्न बूथों से जुड़े पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया।
सभा के दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं और आपसी मतभेदों को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें दूर करने का प्रयास किया गया। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि कुलटी विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता समय रहते एकजुट नहीं हुए और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संगठित रूप से मुकाबला नहीं किया, तो इससे न केवल पार्टी बल्कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की राजनीतिक स्थिति भी कमजोर होगी।
सभा में यह भी कहा गया कि संगठन की मजबूती ही जनता के हितों की रक्षा कर सकती है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट हों और 2026 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत सुनिश्चित करें।
इस मौके पर तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक ने घोषणा की कि वह 2 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने अपने नामांकन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील भी की।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *