बराकर में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा: श्री राम रथ की झलक पाने उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, रिकॉर्ड तोड़ा…

बराकर में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा: श्री राम रथ की झलक पाने उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, रिकॉर्ड तोड़ा…

बराकर(BENGAL) : श्री राम नवमी के पावन अवसर पर बराकर में हर्षोल्लासपूर्ण विराट श्री राम शोभायात्रा निकली, जिसने हर वर्ष के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। कुल्टी ब्लॉक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आयोजन में बराकर स्टेशन से प्रारंभ हुई यह यात्रा भव्यता का अनुपम उदाहरण बनी।
सजे-धजे भव्य रथ पर प्रभु श्री राम और माता जानकी विराजमान रहे, जिनकी मनमोहक झांकी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर गई। विशेष आकर्षण रही हिंदू जागरण बिरांगना महिला समिति की 130 बहनों की टोली, जो भेषबूसाधारण पगड़ी बांधे शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में सभी सदस्यों को एचपी-बजरंग दल ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्थानीय विधायक डॉ. अजय पोद्दार को भी विशेष रूप से सत्कार दिया गया।
बराकर स्टेशन से बैगुनिया, हनुमान चढ़ाई, एलसी मोड़, सन्यासी स्थान, बीडीओ पाड़ा, रानी तालाब मोड़, थाना मोड़ और कॉलेज मोड़ तक सड़कों के दोनों ओर भक्तों का तांता लगा रहा। लोग शोभायात्रा की एक झलक पाने को आतुर दिखे, वहीं हर जगह पेयजल की सुव्यवस्था ने मेहमाननवाजी का अनुभव कराया।
शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने हेतु आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी एमडी जावेद हुसैन के नेतृत्व में कुल्टी थाने के सभी फाड़ी प्रभारी, केंद्रीय सुरक्षा बल और सिविक पुलिस की भारी फौज तैनात रही। बराकर स्टेशन से फाड़ी मोड़ तक विशेष सुरक्षा चौकियां गठित की गईं, छतों पर सतर्क पहरेदारी रही। शोभायात्रा शांति और भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *