बाबा बैद्यनाथ मंदिर पर आतंकी रेकी की आशंका, श्रावणी मेला से पहले सुरक्षा अलर्ट जारी…

बाबा बैद्यनाथ मंदिर पर आतंकी रेकी की आशंका, श्रावणी मेला से पहले सुरक्षा अलर्ट जारी…

देवघर(DEVGHAR): देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रेकी की आशंका जतायी गयी है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने श्रावणी मेला के दौरान मंदिर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। बताते चलें कि 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट में मेला के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और निगरानी आवश्यक बतायी गयी है। यह रिपोर्ट डीजीपी तदाशा मिश्रा, देवघर डीसी और एसपी को भेजी गयी है।

संदिग्धों से पूछताछ में मिली जानकारीः 22 मार्च 2026 को गाजियाबाद में कौशांबी पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा था। जिसमें पाकिस्तानी जासूस बिहार निवासी नौशाद आलम से पूछताछ में यह बात सामने आयी थी कि देवघर का बाबा बैद्यनाथ मंदिर संदिग्धों के निशाने पर है। इसलिए आगामी श्रावणी मेला को लेकर विशेष रूप से सुरक्षा बरतने की सलाह दी गयी है। हर संदिग्ध गतिविधि पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाये।

मंदिर की सुरक्षा घेरा का हो चुका है उल्लंघनः स्पेशल ब्रांच ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि 30 अक्टूबर 2025 को एक महिला बुरका पहने हुए मंदिर प्रांगण तक प्रवेश कर गयी थी। तब वहां उपस्थित पंडा और पुजारियों ने उक्त महिला को विक्षिप्त समझकर बाहर निकाल दिया था, लेकिन इसकी सूचना समय पर स्थानीय पुलिस को नहीं मिल सकी, जिससे उक्त महिला का सत्यापन नहीं हो सका। वर्ष 2025 में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया था, जिसमें पाकिस्तान से कनेक्शन रखनेवाली तथा भारत की आंतरिक सुरक्षा की जानकारी लीक करने के आरोप में हरियाणा के हिसार से यूट्यूबर ज्योति महलोत्रा गिरफ्तार की गयी थी। ज्योति महलोत्रा ने श्रावणी मेले में कांवरिया पथ एवं बाबा मंदिर की भ्रमण किया था। उनके द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर बाबा मंदिर एवं कांवरिया पथ का वीडियो बनाकर शेयर किया गया था।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *