धनबाद(DHANBAD):धनबाद मंडल के लिए गर्व की बात है कि 70वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में नारी शक्ति यूनिट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “Best Nari Shakti Unit Shield” अपने नाम किया है।
देशभर के 51 रेलवे मंडलों के बीच हुए मूल्यांकन में धनबाद नारी शक्ति यूनिट ने अपने समर्पण, अनुशासन और बेहतरीन कार्यशैली के दम पर यह सम्मान हासिल किया।
यूनिट के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यस्थल पर महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस उपलब्धि से न सिर्फ धनबाद मंडल का गौरव बढ़ा है, बल्कि यह अन्य इकाइयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।
NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट
