धनबाद(DHANBAD): रामनवमी के पावन अवसर पर धनबाद के पुराना बाजार स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर के समीप पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा भव्य मंच का निर्माण किया गया। इस मंच से पूरे शहर को एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। खास बात यह रही कि मंच पर सभी धर्मों के लोग एक साथ मौजूद रहे, जिससे सांप्रदायिक एकता की मजबूत झलक देखने को मिली।
रामनवमी जुलूस के दौरान पुराना बाजार, पानी टंकी होते हुए काली मंदिर तक जाने वाले सभी अखाड़ों का इस मंच से जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के नारों के बीच श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर रहा और पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
समाजसेवी सोहराब खान ने कहा कि रामनवमी प्रभु श्रीराम का पावन पर्व है, जिसे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस मंच पर हिंदू-मुस्लिम एकता की जो तस्वीर दिख रही है, वह समाज के लिए एक प्रेरणा है। अगर सभी लोग इसी भावना के साथ हर पर्व मनाएं, तो समाज में नफरत की कोई जगह नहीं बचेगी।
समाजसेवी दिलीप सिंह ने कहा कि यह आयोजन एकता का प्रतीक है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर त्योहार मना रहे हैं। वहीं सपन कश्यप ने कहा कि रामनवमी हमें सत्य और अच्छाई की जीत का संदेश देती है।
छात्र नेता सपन कश्यप, विजय सैनी, जीवा , पवन सोनी , बड़े, दीपक सिंह , सतीश रजक
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

