सिंदरी गायत्री ज्ञान मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पूजा पाठ हवन जाप के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया…

सिंदरी गायत्री ज्ञान मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पूजा पाठ हवन जाप के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया…

सिंदरी(SINDRI): गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी के प्रांगण में चैत्र नवरात्रि पर्व एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर, हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी 27 मार्च शुक्रवार को गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी के प्रांगण में प्रातः 10 बजे से मां दुर्गा की पूजा अर्चना एवं रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर प्रभू श्री राम, माता सीता की पूजा, अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई ।विद्या की देवी मां गायत्री ,वेद माता , देव माता, विश्व माता गायत्री की पूजा अर्चना सैकड़ों माताएं, बहने भाई बन्धु ने किया । पूज्य गुरुदेव, वन्दनिया माता जी के सुक्ष्म संरक्षण में सी पी सिंह और शालिनी यादव ने तीन कुण्डीय गायत्री हवन यज्ञ पूजा अर्चना हर्षोल्लास पूर्वक, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। इसके साथ ही भक्तिमय वातावरण में सैकड़ों भाई बहनों ने नवरात्रि के दिन हवन यज्ञकर्म कर पूर्णाहुति किया। साथ ही एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार,तीन लोगों ने दीक्षा संस्कार लिया। बहनों ने भजन कीर्तन,गीत संगीत से मंदिर के प्रांगण को भक्तिमय बना दिया। हवन यज्ञ पूजा अर्चना आरती के साथ ही पूजा सम्पन्न हुआ। पूजा सम्पन्न होने पर। माताएं ,बहनों ने देवी स्वरूप कुंवारी कन्या का पूजन आरती कर चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया। इसके साथ ही तरह तरह के पकवान कुंवारी कन्याओं को प्रसाद खिलाएं। सैकड़ों श्रद्धालु भाई बहन बच्चों ने महाभोग प्रसाद ग्रहण किया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *