धनबाद: बलियापुर में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में पत्थरबाजी, कई लोग घायल,पुलिस ने कराया शांत…

धनबाद: बलियापुर में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में पत्थरबाजी, कई लोग घायल,पुलिस ने कराया शांत…

बलियापुर(SINDRI): धनबाद जिले के बलियापुर के बिखराज पुर में रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी। जानकारी के अनुसार जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रहा था, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें जुलूस में शामिल श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार समेत पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। फिलहाल माहौल शांत है..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *