भाड़े पर हैं DGP तदाशा मिश्रा, तदाशा नहीं, हताशा मिश्रा होना चाहिए नाम : अंबा प्रसाद….

भाड़े पर हैं DGP तदाशा मिश्रा, तदाशा नहीं, हताशा मिश्रा होना चाहिए नाम : अंबा प्रसाद….

रांची(RANCHI): कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने झारखंड की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोला है। रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

अंबा प्रसाद ने तीखे शब्दों में कहा कि “डीजीपी भाड़े पर हैं” और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने डीजीपी तदाशा मिश्रा के नाम पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अपराध करने के बाद फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश तक भाग जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में ड्रग्स कारोबार, मानव तस्करी, अवैध वसूली और डकैती जैसे संगठित अपराधों को पुलिस संरक्षण मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि व्यवसायी अपराध के डर से रात 8 बजे के बाद अपने प्रतिष्ठान बंद करने को मजबूर हैं।

सरकार पर निशाना साधते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि राज्य की व्यवस्था स्वतंत्र न होकर “प्रायोजित” हो गई है। उन्होंने कहा कि जनता टैक्स तो भर रही है, लेकिन उन्हें सुरक्षा और सुशासन नहीं मिल रहा है।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों की समस्याओं को भी विस्तार से रखा और सरकार से स्थिति सुधारने की मांग की।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *