सिंदरी(SINDRI): सिंदरी में रामनवमी पर्व को लेकर सिंदरी पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया जो सिंदरी थाना से निकल कर सिंदरी डोमगढ, सिंदरी बस्ती,ए सी सी,एस के फोर, शहरपुरा एल टाइप,जे टाइप, के वन ,आर के वन,डी टाइप,एफ टाइप कालोनी होते हुए मनोहर टांड़ क्षेत्र से गुजरते हुए शहरपुरा बाजार पहुंचा। फ्लैग मार्च कर पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील किया की आपसी प्रेम भाव से रामनवमी पर्व मनायें ,अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध हालात की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दे। सिंदरी थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की असमाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा पुलिस प्रशासन असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के बातों का स्वागत किया और पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि रामनवमी पर्व के अवसर पर सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा ताकि रामनवमी पर्व पूरे शांति पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

