सिंदरी सेन्ट्रल दुर्गा पूजा पंडाल और गायत्री मंदिर में पहुंची भाजपा नेत्री तारा देवी और सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो , किया पूजा अर्चना….

सिंदरी सेन्ट्रल दुर्गा पूजा पंडाल और गायत्री मंदिर में पहुंची भाजपा नेत्री तारा देवी और सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो , किया पूजा अर्चना….

सिंदरी(SINDRI): मां दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर सिंदरी सेंट्रल दुर्गा पूजा पंडाल में आज विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी तथा नव नियुक्त भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो माता के दरबार में पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।
दोनों नेताओं ने महाआरती में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा कमेटी की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वे लोग गायत्री मंदिर पहुंचे जहां चंदन, टीका, फूल और अक्षत से स्वागत किया गया तथा मंत्र पट्टा भेंट कर विशेष सम्मान दिया गया।

साथ ही सभी को पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, गायत्री मंदिर में सरिता ,रेखा प्रसाद, सुरेन्द्र साह,
व्यवस्थापक राम प्रवेश प्रसाद ने मंत्र पट्टा देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने माता गायत्री जी की पूजा अर्चना की।
इस मौके पर मनोज मिश्रा, विजय सिंह, अरविंद सिंह, राजेश चौधरी, अरविंद खत्री, सतीश चंद्र, विजय कुमार, अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, राकेश कुमार शर्मा, सोनू कुमार, पुरोहित पालटु
मुखर्जी और आनंद भट्टाचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भीड़ माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *