सिंदरी(SINDRI): धनबाद के महापौर संजीव सिंह बुधवार को सिंदरी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सप्तमी के अवसर पर 1949 से स्थापित सेंट्रल चैती दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन -पूजन किया। गाजे- बाजे के साथ उनका काफिला सेंट्रल दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचा।इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। पंडाल में पंडित पलटू मुखर्जी एवं आनंद भट्टाचार्य द्वारा महापौर संजीव सिंह एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता लक्की सिंह को चंदन का टीका लगाकर ,अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने महापौर से पूजा मंडप स्थल को स्थाई पूजा मंडप के रूप में विकसित करने का आग्रह किया, जिसे महापौर ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। दौरे के क्रम में महापौर संजीव सिंह ने सिंदरी स्थित गायत्री मंदिर एवं ताल तला काली मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की। गायत्री ज्ञान मंदिर में पंडित रंजीत कुमार द्वारा चंदन टीका लगाकर पुष्प अक्षत से स्वागत किया, वही व्यवस्थापक राम प्रवेश प्रसाद ने गायत्री मंत्र का पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। सेंट्रल दुर्गा पूजा पंडाल में विजय कुमार, सतीश चंद्र, अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, राकेश कुमार शर्मा, सोनू कुमार, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल पूजा कमेटी की ओर से उपस्थित थे ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

