बुधवार को प्रातः उगते सूरज को अर्घ्य देकर हुआ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन…

बुधवार को प्रातः उगते सूरज को अर्घ्य देकर हुआ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी में सूर्य उपासना का महापर्व छठ बुधवार कोसुबह छठ व्रतियों द्वारा ऊषा अर्ध्य (उगते सूर्य भगवान को अर्ध्य ) अर्पित करने के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन हो गया। इसके बाद छठ व्रतियों ने व्रत का पारण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्योदय के समय अर्ध्य देने से सुख -समृद्धि ,सौभाग्य, संतान प्राप्ति की मनोकामना का वरदान मिलता है।

सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे छठ व्रतियों ने सिंदरी,बलियापुर की विभिन्न जलाशयों में खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना की।
सूर्योदय की पहली लालिमा के साथ व्रतियों ने गाय के दूध और जल के साथ भगवान भास्कर को अर्ध्य समर्पित किया। तत्पश्चात महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर एवं टिका (माथे पर तिलक)लगाए। क्यों कि सिंदूर लगाना सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख समृद्धि लाने का एक तरीका माना जाता है। छठ घाट जाने वाले मार्ग पर समाजसेवियों द्वारा दूध वितरित करते देखा गया। छठ घाटों पर सूर्य देव की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। चौक -चौराहों को एवं छठ घाटों पर स्वागत द्वार के साथ रंगीन लाइटों , फूलों और सजावटी सामानों से सजाया गया था। शहरपुरा शिव मंदिर घाट की साफ-सफाई मंदिर के सचिव दिनेश सिंह द्वारा कराया गया वहीं आकर्षक स्वागत द्वार एवं विधुत साज-सजावट सिंदरी के जाने-माने युवा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह द्वारा कराया गया था।इस वर्ष दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। प्रातः उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न स्वयं सेवीयों द्वारा दूध और चाय का भी वितरण किया गया।
विभिन्न छठ घाटों पर प्रातः उगते सूर्य को अर्घ्य देने के अवसर पर सिंदरी भाजपा के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी श्रीमती तारा देवी, शहरपुरा शिव मंदिर के सचिव सह भाजपा नेता दिनेश सिंह, ब्रजेश सिंह, सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, सिंदरी चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के दीपक कुमार दीपू, झारखंड बचाओ संग्राम समिति के कौशल सिंह, वार्ड 54 के पार्षद नीरज सिंह, के अलावा अनेकों नेतागण युवा महिलाओं तथा पुरुष श्रद्धालु भक्त जनों ने छठ घाटों पर पहुंच कर भगवान भास्कर (उगते सूर्य)को अर्घ्य दिया। सभी ने सुख शांति और समृद्धि की भगवान सूर्य और छठ मैईया से प्रार्थना की।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *