बोकरो(BOKARO) : चास के जोधाडीह मोड़ पर सोमवार रात (23 मार्च 2026) एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब चिराचास थाना की नई पेट्रोलिंग गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तेजी के कारण उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि हाल ही में बोकारो पुलिस को 39 नई गाड़ियां मिली थीं और हादसे में शामिल वाहन उन्हीं में से एक था, जिससे इस घटना को लेकर विशेष चर्चा हो रही है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट रिपोर्ट

