बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज शहीदी दिवस के अवसर पर धनबाद के जगजीवन नगर स्थित अमर शहीद-ए-आज़म श्रद्धेय भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उनके साथ उमेश सिंह, संतोष सिंह, दीपक सिंह, मदन तिवारी सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह , अमर शहीद श्रद्धेय शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर उनके साथियों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए त्याग, साहस और देशभक्ति का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि शहीदों का यह अद्वितीय त्याग हमें निरंतर राष्ट्रहित में कार्य करने, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और देश को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित करता है।
सिन्हा ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *