
झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला, झरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर Sharp Sight Eye Hospitals, धनबाद के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कुल 63 लोगों की नेत्र जांच की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा, सीए श्याम साह, विवेक लिल्हा, कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल एवं किरण शर्मा उपस्थित थे।
शार्प साइट हॉस्पिटल की टीम से सागर सिंह, विशाल मिश्रा, विश्वास राज एवं राहुल सिंह ने नेत्र जांच में सक्रिय भूमिका निभाई और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जनसेवा कार्यों के आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

