नयी दिल्ली(NEW DELHI): अमेरिका के न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है। एयर कनाडा का एक प्लेन एयरपोर्ट पर रनवे से टकरा गया है। इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य में कर्मचारी लगे हैं।
अमेरिका के व्यस्त हवाईअड्डों में से एक न्यूयॉर्क के LaGuardia Airport पर ये विमान हादसा हुआ है। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से हवाईअड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों के संचालन को रोक दिया गया।
लैंडिंग के वक्त ट्रक से टकराया विमान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान हवाईअड्डे पर उतर रहा था, तभी रनवे पर मौजूद एक ग्राउंड वाहन यानी फायर ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विमान में सवार यात्रियों और ग्राउंड स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

