आसनसोल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इसी कड़ी में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी बदलाव का सपना लेकर डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर रहे हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।
कृष्णेंदु मुखर्जी का कहना है कि वे क्षेत्र में जो बदलाव लाना चाहते हैं, उसे साकार करने के लिए हर घर तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें लोगों की आंखों में भाजपा के प्रति भरोसा साफ दिखाई दे रहा है। आम जनता का मानना है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती है, और यही विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित भविष्य के निर्माण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए पार्टी काम कर रही है।
कृष्णेंदु मुखर्जी ने यह भी बताया कि उन्हें जनता से भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, जो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।
NEWSANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट
