
धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर अंतर्गत मनईटांड़ मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक महावीर नगर दुर्गा मंडप सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष इंद्रभूषण कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला मंत्री सह प्रभारी पंकज सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर की सफलता को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं के पंजीकरण, कार्यक्रम के स्थान एवं समय निर्धारण, प्रदर्शनी, रात्रि विश्राम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर जिला मंत्री सह प्रभारी पंकज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि
“पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है। सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ इसमें भाग लें और इसे ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।”
पूर्व मंडल अध्यक्ष मौसम सिंह एवं दिलीप सिंह ने भी सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण महाअभियान को पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाकर संगठन को और अधिक मजबूत करें।
बैठक में मुख्य रूप से मौसम सिंह, दिलीप सिंह, आनंद कुमार, सपन कश्यप, सतीश रजक, कृष्णा सिंह, जीराखन सिंह, धीरज शर्मा, अजीत शर्मा, दीपक कुमार, भागीरथ दास, प्रमोद मंडल, बिपिन सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

