
झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित “DARPAN – एक जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता” के अंतर्गत आज श्री अग्रवाल धर्मशाला (नया भवन), झरिया में ऑडिशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 105 प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।
आगामी 31 मार्च को आयोजित होने वाले फाइनल के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागियों को इसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से दी जाएगी।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयोजक सनी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा एवं श्याम साह, सचिव दीपक अग्रवाल, दिनेश शर्मा, किरण शर्मा, महेश जालुका, आबदा परवीन, राखी साव, कृत्य ठाकुर तथा पियूष रावाणी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

