सिंदरी में जनता मजदूर संघ कार्यालय मे पूर्व डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई …

सिंदरी में जनता मजदूर संघ कार्यालय मे पूर्व डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई …

सिन्दरी(SINDRI): सिन्दरी में पूर्व डिप्टी मेयर सह मजदूर नेता स्वर्गीय नीरज सिंह की पुण्यतिथि शनिवार को रोड़ाबांध स्थित जनता मजदूर संघ कार्यालय में मनाई गई।‌ साथ ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय नीरज सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया , उनके साथ ही गोली कांड में मारे गए अंगरक्षक,पी ए एवं ड्राइवर को भी श्रद्धांजलि दिया गया।जनता मजदूर संघ के सचिव वेद प्रकाश ओझा एवं अन्य लोगों ने नौवें पुण्यतिथि पर नीरज सिंह के तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया, वेद प्रकाश ओझा ने कहा कि 21 मार्च 2017 को धनबाद के सरायढेला में कांग्रेस नेता पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह पर गोलियां बरसाकर बेरहमी से जघन्य हत्या कर दी गई थी। बेद प्रकाश ओझा ने कहा की नीरज सिंह की कृति को ना धनबाद जिला भूला है ना ही भुलेगा ,वे अद्भुत प्रतिमा के धनी थे, जिसके कारण हजारों लोगों ने उनके श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे, सैकड़ो लोगों की आंखें नम थी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगों ने नारा दिया ना भूलेंगे ना भूले हैं ,हम लोग आपके हैं नीरज भैया अमर रहे। मौजूद लोगों में दामोदर दुबे ,नंदा दुबे, आदित्य दुबे , विदेशी सिंह , रासबिहारी सिंह ,शंकर झा, अरुण रंजन, अंशु शर्मा, शेखर सिंह, रोहित मंडल के साथ अन्य लोग भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *