हावड़ा और नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जसीडीह जंक्शन पर रहेगा स्टॉपेज…

हावड़ा और नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जसीडीह जंक्शन पर रहेगा स्टॉपेज…

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 23 मार्च को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
जबकि 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 25 मार्च को हावड़ा से 01:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में मार्ग पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी व वातानुकूलित श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध होगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *