कान में साल फूल, दिल में प्रकृति, सिरम टोली में क्या बोले CM…

कान में साल फूल, दिल में प्रकृति, सिरम टोली में क्या बोले CM…

राँची(RANCHI):राजधानी रांची के सिरम टोली स्थित ऐतिहासिक सरना स्थल पर सरहुल का पावन उत्सव श्रद्धा और परंपरा के रंग में डूबा नजर आया। CM हेमंत सोरेन अपनी MLA पत्नी कल्पना सोरेन के साथ यहां पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सरहुल की परंपरा के तहत पाहन ने पूजा संपन्न कराई और मुख्यमंत्री के कान में सरई (साल) का फूल खोंसकर आशीर्वाद दिया। यह पल प्रकृति और इंसान के गहरे रिश्ते का जीवंत प्रतीक बन गया। CM ने कहा कि सरहुल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़े रहने और उसे संवारने का संकल्प है। उन्होंने कहा “प्रकृति से ही जीवन की शुरुआत होती है और उसी में अंत भी,”। उन्होंने आगे कहा कि यह महोत्सव आदिवासी संस्कृति, सामुदायिक एकता और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। राज्य सरकार इन परंपराओं और विरासत के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में श्रद्धा, संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर कोई सरहुल के रंग में रंगा नजर आया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *